महाराष्ट्र में सियासी संकट: आज सुबह तीन और विधायक गुवाहाटी पहुंचे, होटल की सुरक्षा बढ़ाई गई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news live tv
महाराष्ट्र का सियासी संकट बना हुआ है। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के तेवर अभी-भी नरम नहीं हुए हैं। 37 से अधिक पार्टी विधायकों के समर्थन मिलने का दावा कर वे दल-बदल विरोधी कानून को भी चुनौती देने के लिए तैयार हैं। इन सब के बीच बुधवार देर रात जहां शिवसेना के चार और बागी विधायक गुवाहाटी पहुंचे तो वहीं आज सुबह भी तीन और विधायक गुवाहाटी पहुंच गए।
