कृषि कानून वापस: राहुल बोले- 'देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आज पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ ये जीत मुबारक हो!" कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह किसानों की जीत है, जो इतने दिनों से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।' फैसले पर अब सियासी दल अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
