एनसीपी नेत्री फहेमिदा हसन खान का सियासी स्टंट, पीएम आवास के बाहर सभी धर्मों का पाठ करने की मांगी अनुमति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Asia net news
एनसीपी नेत्री फहेमिदा हसन खान ने अमित शाह को पत्र लिखकर पीएम आवास के बाहर हनुमान चालीसा, दुर्गा चालीसा, नमाज, नवकार जैसे मंत्रों का पाठ करने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा, 'अगर रवि राणा और नवनीत राणा को मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने से फायदा दिख रहा है तो वह देश का फायदा करने के लिए पीएम आवास के बाहर सभी धर्मों का पाठ करना चाहती हैं।'
