बिहार में पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dna India
बिहार पंचायत चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। आज राज्य के 36 जिलों के 53 ब्लॉक में मतदान हो रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह 6 बजे से ही मतदाताओं की भीड़ लगी है। चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी हुईं। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। इस चरण में 799 ग्राम पंचायतों में 20 अक्टूबर को मतदान और 22 और 23 अक्टूबर को मतगणना होगी।
