पूजा खेडकर का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निकला फर्जी, दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट में दी जानकारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
विवादों में घिरीं पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अपनी स्टेट्स रिपोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल की है। इसमें कहा गया है कि पूजा ने 2022 और 2023 की सिविल सेवा परीक्षा में जो दिव्यांगता प्रमाण पत्र जमा किया था, वो फर्जी निकला है। इस प्रमाण पत्र में पूजा ने अपना नाम भी बदला है।