नेपाल में प्रचंड का ओली के साथ समझौता, ढाई-ढाई साल संभालेंगे सत्ता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
नेपाल में सत्ता संभालने के लिए प्रचंड का पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ समझौता हो गया है। जिसके तहत शुरुआती ढाई साल तक प्रचंड पीएम रहेंगे। इसके बाद ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल सत्ता संभालेगी। इसके मायने ये हुए कि पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली ढाई साल बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री बन सकते हैं। खास बात यह है कि ये दोनों ही नेता चीन समर्थक माने जाते हैं।
