x

प्रदीप सिंह वाघेला ने गुजरात भाजपा का महासचिव पद छोड़ा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Jagran

प्रदीप सिंह वाघेला ने गुजरात भाजपा के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को झटका लगा है। वाघेला गुजरात भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के बाद दूसरे ताकतवर नेता हैं। उनको 10 अगस्त, 2016 को राज्य भाजपा का महासचिव नियुक्त किया गया था। इस्तीफे पर प्रदीप सिंह वाघेला ने कहा कि, कुछ ही दिनों में सबकुछ ठीक हो जाएगा।