प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में बीते दिन निधन हो गया। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वे 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र सरकार दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा करेगी। प्रकाश सिंह बादल 2022 में पंजाब विधानसभा का चुनाव हारे थे। यह उनके राजनीतिक करियर की पहली हार थी।
