आज पैतृक गांव में होगा प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव बादल में किया जाएगा। सुबह अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर घर पर रखा जाएगा और दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बड़े राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बादल का मंगलवार रात निधन हुआ था।
