प्रमोद सावंत ने गोवा सीएम पद की शपथ ली, पीएम मोदी समेत बीजेपी शासित प्रदेशों के सीएम रहे मौजूद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Livemint
प्रमोद सावंत ने लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कार्यक्रम पणजी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित हुआ। समारोह में पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा सीएम एमएल खट्टर, उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी, मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान और कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई समेत 15 राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे। समारोह देखने के लिए स्टेडियम में 15 हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहे।
