आज गोवा के सीएम पद की शपथ लेंगे प्रमोद सावंत, लगातार दूसरा कार्यकाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रमोद सावंत दोबारा आज सुबह 11 बजे एक बार फिर से गोवा सीएम पद की शपथ लेंगे। ये उनका लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में शपथ-ग्रहण समारोह होगा। जिसमें पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य बीजेपी नेता भी शामिल होंगे। 40 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में तीन बार से विधायक प्रमोद सावंत के नेतृत्व में बीजेपी यहां 20 सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में आई है।
