22 जनवरी 2024 को होगी राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा! मंत्री के दावों को ट्रस्ट सचिव चंपत राय ने नकारा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ट्वीट कर बताया था कि अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। राम मंदिर का 70% निर्माण पूरा हो चुका है। हालांकि, ट्रस्ट सचिव चंपत राय ने इस खबर को अफवाह करार दिया। बता दें, मंदिर निर्माण में करीब 800 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। कुल खर्च का अनुमान करीब 1,800 करोड़ रुपए लगाया गया।
