प्रशांत किशोर खुद तय करेंगे राजनीति का सफर, बनाएंगे अलग पार्टी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस को फिर से खड़ा करने के प्लान और पार्टी में शामिल होने की अटकलों को लेकर पिछले महीने सुर्खियों में रहे प्रशांत किशोर एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रशांत किशोर ने अपनी अलग पार्टी बनाने के संकेत दिए। सोमवार को किए ट्वीट में उन्होंने जनता के बीच जाने की बात कही। उन्होंने लिखा कि, जनता के बीच जाने का समय आ गया है। इसकी शुरुआत बिहार से होगी।
