प्रशांत किशोर कांग्रेस जॉइन नहीं करेंगे, कुछ शर्तों पर सहमति नहीं बनी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: deccan herald
प्रशांत किशोर कांग्रेस जॉइन नहीं करेंगे। प्रशांत किशोर की कुछ शर्तें थीं, जिन पर सहमति नहीं बन पाई। इनमें सीधे सोनिया गांधी को रिपोर्ट करना और 2024 चुनाव के लिए बने एम्पावर्ड ग्रुप को लीड करना शामिल है। कांग्रेस का ऑफर था कि प्रशांत पार्टी से जुड़ें और इस ग्रुप के साथ काम करें। इसके बाद प्रशांत किशोर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस को मेरी जरूरत नहीं है।
