प्रशांत किशोर ने किया संयास का ऐलान, अमरिंदर सिंह को लगा झटका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले अमरिंदर सिंह को झटका लगा। क्योंकि प्रशांत किशोर ने संयास का ऐलान कर दिया है। दरअसल, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रशांत किशोर को अमरिंदर ने 1 रुपया वेतन देकर राजनीतिक रणनीतिकार नियुक्त किया था। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा कि वे अब किसी भी पार्टी के लिए रणनीति नहीं बनाएंगे। उनकी टीम यह काम संभालेगी।
