राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रवासी भारतीय सम्मान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जनवरी को इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को जारी बयान में यह बात कही गई है। इस बयान के मुताबिक, सम्मेलन से इतर सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू मध्यप्रदेश के इंदौर में 17वां प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी।
