जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: National herald India
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तरफ कदम बढ़ाते हुए चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों की समीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी। नई मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन 31 अगस्त तक पूरा किया जाएगा। इस दौरान मतदाताओं को आपत्तियां एवं सुझाव देने का अवसर दिया जाएगा। दिल्ली में इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार राय और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय की संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
