वर्ल्ड लीडर PM Modi के भव्य स्वागत की तैयारी, एयरपोर्ट पहुंचे कई राज्यों के कलाकार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार को) सुबह साढ़े 11 बजे अमेरिका के चार दिन के दौरे से भारत वापस लौट रहे हैं. पालम एयरपोर्ट पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी है. देश के कई राज्यों के कलाकार पालम एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया. सिर्फ 22 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने बिना किसी का नाम लिए चीनी विस्तारवाद और पाकिस्तानी आतंकवाद पर करारा प्रहार किया.