सिख शरणार्थियों को भारत में जल्द नागरिकता देने की तैयारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तालिबान से प्रताड़ित अफगानिस्तान छोड़ने पर मजबूर हुए अल्पसंख्यकों को सरकार जल्द नागरिकता देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए नागरिकता संशोधन कानून के कट ऑफ डेट में बदलाव हो सकता है। इस मामले में शीर्ष स्तर पर कानूनी राय लेने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। सीएए के प्रावधानों के मुताबिक, 31 दिसंबर, 2014 तक भारत आए पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के शरणार्थियों को नागरिकता मिल सकती है।
