बाइडन ने यूक्रेन में रह रहे अमेरिकियों को देश छोड़ने को कहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Live Mint
रूस और अमेरिका के बीच भी तनाव चरम पर है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन में रहने वाले अमेरिकियों से तुरंत देश छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि चीजें जल्द ही बिगड़ सकती हैं और कुछ भी हो सकता है। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि हालात ठीक नहीं और चीजें बहुत तेजी से बदल रही है। ऐसे में अमेरिकी नागरिकों को अब यूक्रेन छोड़ देना चाहिए।
