महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित विश्वभर के लगभग 500 नेता और विदेशी गणमान्य लोग शामिल होंगे। महारानी का अंतिम संस्कार सोमवार को वेस्टमिंस्टर एबे में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू की तीन दिवसीय ब्रिटेन यात्रा की पुष्टि की। राजकीय अंतिम संस्कार के लिए उन्हें भारत के राष्ट्राध्यक्ष के रूप में आमंत्रित किया था।
