गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पहली बार देश को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज देश को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद गणतंत्र दिवस पर उनका पहला संबोधन होगा। संबोधन शाम 7 बजे से ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में इसे प्रसारित किया जाएगा। बता दें, संबोधन का प्रसारण दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी साढ़े 9 बजे से क्षेत्रीय भाषा संस्करण प्रसारित करेगा।
