आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar ujala
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। संबोधन आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे से प्रसारित होगा। इसे दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण होगा। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी।
