स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी राष्ट्र को संबोधित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह बतौर राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम उनका पहला संबोधन होगा। संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर होगा। दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में संबोधन प्रसारित होगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े 9 बजे क्षेत्रीय भाषा में उनके संबोधन को प्रसारित करेगा।
