आज से कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: economic times
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 28 सितंबर तक कर्नाटक के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति का यह पहला कर्नाटक दौरा होगा। वह मैसुरु में दशहरा उत्सव का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वह उसी दिन हुबली में हुबली-धारवाड़ नगर निगम की तरफ से आयोजित ‘पोउरा सनमाना' सम्मान समारोह में शामिल होंगी। दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगी।
