आज से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Postsen
राष्ट्रपति रांची और कुंती जिलों का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 24 मई को राष्ट्रपति रांची में झारखंड हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगी। 25 मई को वे खूंटी में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय की ओर से आयोजित महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति रांची के नामकुम में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
