बाइडन ने रक्षा बिल पर किए हस्ताक्षर, हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए 7.1 अरब डॉलर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बाइडन ने 2022 के लिए 76.8 अरब डॉलर के रक्षा खर्च विधेयक पर हस्ताक्षर किए। इसमें हाइपरसोनिक हथियार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, 5G और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी प्रौद्योगिकियां भी शामिल हैं। इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में संचालन के लिए 7.1 अरब डॉलर का खर्च भी शामिल है। बजट पिछले साल के बजट की तुलना में करीब 5 फीसदी अधिक खर्च की अनुमति देता है। बिल पर हस्ताक्षर के बाद यह अब कानून बनेगा।
