बाबा साहेब की 130वीं जयंती पर राष्ट्रपति कोविंद ने किया उन्हें नमन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब की 130वीं जयंती है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी बाबा साहेब को नमन किया। उन्होंने लिखा, 'भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि! डॉ. आंबेडकर ने समतामूलक न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज हम उनके जीवन तथा विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपने आचरण में ढालने का संकल्प लें।
