बाईपास सर्जरी कराकर राष्ट्रपति कोविंद की राष्ट्रपति भवन में वापसी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
राष्ट्रपति कोविंद एम्स दिल्ली में सर्जरी कराने के बाद स्वस्थ होकर राष्ट्रपति भवन लौटे। जानकारी ट्विटर पर दी गई। उनके स्वस्थ होने पर बिहार सीएम नीतीश कुमार समेत कई राजनेताओं ने शुभकामनाएं दीं। कोविंद बाईपास सर्जरी के लिए बीते 27 मार्च से दिल्ली एम्स में भर्ती थे। सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें दिल्ली के आर्मी अस्पताल से आगे के इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया गया था।
