असम के 3 दिवसीय दौरे पर लचित बरफुकन की 400वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति कोविंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 फरवरी से 28 फरवरी तक असम के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ये जानकारी देते हुए बताया कि लचित बोरफुकन की 400वीं जयंती का एक कार्यक्रम नई दिल्ली में होगा। राज्य सरकार उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित करेगी। राष्ट्रपति गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में सालभर चलने वाले इस समारोह का उद्घाटन करेंगे।
