आज गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ करेंगे राष्ट्रपति कोविंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज रामनाथ कोविंद तीसरी बार गोरखपुर आ रहे हैं। इससे पहले महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के कार्यक्रम और आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में आए थे। आज वो गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वो गोरखनाथ मंदिर जाकर गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद समारोह में उपस्थित लोगों को 20 मिनट तक संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में चुनिंदा लोगों को बुलाया गया है।
