स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू ने किया राष्ट्र को संबोधित, जानें क्या कहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कहा कि, "75वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। 14 अगस्त के दिन को विभाजन-विभीषिका स्मृति-दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस स्मृति दिवस को मनाने का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, मानव सशक्तीकरण और एकता को बढ़ावा देना है।" यह उनका राष्ट्र के नाम पहला संबोधन है।
