राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय महिला राष्ट्रपति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bhaskar
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के बाद सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान उड़ाने वाली दूसरी भारतीय महिला राष्ट्रपति बनीं। उन्होंने असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी। बता दें, यह विमान विभिन्न प्रकार की मध्यम और लंबी दूरी की मिसाइलों को ले जाने में सक्षम है और भारतीय वायु सेना का मुख्य आधार है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लड़ाकू जेट की क्षमताओं की सराहना की।
