x

राष्ट्रपति मुर्मू को मिला सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय बनीं

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: TV9 Hindi

रिपब्लिक ऑफ सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ यैलो स्टार’ अवॉर्ड से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ये अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह न सिर्फ मेरे लिए बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।