दो दिवसीय उड़ीसा दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, दीक्षांत समारोह में की शिरकत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Publish
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय उड़ीसा दौरे पर हैं। सुबह पौने 12 बजे भुवनेश्वर पहुंचकर राष्ट्रपति धर्मार्थ संगठन ज्ञानप्रभा मिशन के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति ने यहां रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया। उन्होंने भारत में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर बात की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण अब कोई नारा नहीं, बल्कि काफी हद तक हकीकत बन गया है।
