राष्ट्रपति मुर्मू ने रक्षा अलंकरण समारोह में 37 जवानों को वीरता पुरस्कार दिए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मंगलवार को दिल्ली में रक्षा अलंकरण समारोह 2023 के पहले फेज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 37 जवानों को वीरता पुरस्कार दिए। इन पुरस्कारों में 8 कीर्ति चक्र शामिल हैं। पांच जवानों को पुरस्कार मरणोपरांत मिला। वहीं, 29 जवानों को शौर्य चक्र दिए गए, जिसमें से पांच जवान शहीद हो चुके हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे थे।
