आज राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: free press journal
आज बिरसा मुंडा की जयंती पर मध्य प्रदेश के शहडोल के लालपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। आज राष्ट्रपति शहडोल के लालपुर में आदिवासी गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल महिला स्वयं सहायता समूहों के सम्मेलन को संबोधित करेंगी। बता दें, यह कार्यक्रम भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा।