यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले, "रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंध पर्याप्त नहीं, हम भूलेंगे नहीं, बदला लेंगे"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Financial Express
यूक्रेन पर जारी रूस की बमबारी के बीच जेलेंस्की ने कहा, "रूस ने घोषणा की है कि अब वह हमारे रक्षा उद्योग उद्यमों पर बमबारी करेगा। यहां काफी लोग रहते हैं। हमले बंद न होना पश्चिमी देशों के लिए स्पष्ट संकेत है कि प्रतिबंध पर्याप्त नहीं हैं।" जेलेंस्की ने आगे कहा, "हम इस युद्ध में अत्याचार करने वाले सभी लोगों को दंडित करेंगे। हम माफ नहीं करेंगे, हम नहीं भूलेंगे।"
