आज से दो दिवसीय असम दौरे पर राष्ट्रपति, एलिफेंट महोत्सव में भाग लेंगीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Outlook India
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज असम जाएंगीं। वे 6 और 7 अप्रैल को इस राज्य के दौरे पर रहेंगीं। इस दौरान राष्ट्रपति यहां काजीरंगा नेशनल पार्क में एलिफेंट महोत्सव में भाग लेंगीं। इस दौरान उद्यान की दो रेंज पर्यटकों के लिए बंद रहेंगी। यह महोत्सव 7 और 8 अप्रैल को होगा। महोत्सव का आयोजन हाथी प्रोजेक्ट के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाने और संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।
