विदेशी सॉफ्टवेयर यूज नहीं करता रूस, लेकिन राष्ट्रपति यूज कर रहे Windows XP
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रूसी सरकार सीक्रेसी से जुड़े कामों में विदेशी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल नहीं करती, इसके लिए रूस ने अपने सॉफ्टवेयर बनाए हैं। लेकिन क्रेमलिन प्रेस द्वारा जारी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के मॉस्को स्थित आवास की फोटो में पुतिन अपने ऑफिशियल कंप्यूटर पर Windows XP यूज करते दिखे। 2001 में माइक्रोसॉफ्ट ने Windows XP शुरू किया था। माइक्रोसॉफ्ट ने Windows XP को 5 साल पहले सपोर्ट देना बंद कर दिया था।
