राष्ट्रपति पुतिन की चेतावनी, बोले- यूक्रेन पर 'नो-फ्लाई जोन' का प्रयास युद्ध माना जाएगा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध शनिवार को 10वें दिन भी जारी रहा। हालांकि, रूस ने शहरों से लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए अस्थायी सीजफायर का ऐलान किया है। इससे पहले यूक्रेन की मांग के बाद भी NATO ने उसके क्षेत्र को 'नो-फ्लाई जोन' घोषित करने से इनकार कर दिया। अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन पर 'नो-फ्लाई जोन' का प्रयास रूस के खिलाफ युद्ध माना जाएगा।