आज हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे राष्ट्रपति, छावनी में तब्दील शिमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
राष्ट्रपति कोविंद आज शिमला पहुंचेंगे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश की राजधानी में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की कड़ी नजर है। सभी प्रवेश द्वारों और संवेदनशील स्थलों पर इंडिया रिजर्व बटालियन, जिला पुलिस, क्यूआरटी के कमांडो तैनात हैं। शिमला को नो फ्लाई जोन बनाया गया है। पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति शुक्रवार को 11 से 12 बजे के बीच विधानसभा का विशेष सत्र संबोधित करेंगे।
