राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नव वर्ष 2022 की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और लोगों को समाज और देश की प्रगति के नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, अपने एक संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा, "नव वर्ष 2022 के अवसर पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं."