x

देश के नाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन, कहा- कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई है चुनौती

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

देश के 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के नाम अपना संबोधन दिया। उन्होंने देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि यह अत्यंत हर्ष और उल्लास का दिन है। इस दौरान उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सराहना की तो कोरोना वायरस महामारी को लेकर भी बड़ी बात कही।