कानपुर से आज लखनऊ जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद लखनऊ की अपनी दो दिवसीय यात्रा के लिए आज कानपुर सेंट्रल स्टेशन से विशेष रेलगाड़ी से ही रवाना होंगे। राष्ट्रपति स्पेशल ट्रेन से चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर सुबह 11.50 बजे पहुचेंगे। जहां से वो बाइ रोड राजभवन जाएंगे। राजभवन में राष्ट्रपति कुछ विशिष्ठ अतिथियों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति 29 जून को लखनऊ में अंबेडकर सांस्कृतिक कल्चरल सेंटर का शिलान्यास करेंगे।
