राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज देहरादून में आईएमए परेड में लेंगे भाग, बदली यातायात व्यवस्था
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आईएमए परेड में आज भाग लेने के लिए देहरादून पहुंचेंगे। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात प्लान भी तैयार किया है। इसके लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर आईएमए तक विभिन्न स्थानों से रूट डायवर्जन व्यवस्था रहेगी। यह व्यवस्था उनके काफिला निकलने से पहले से ही लागू कर दी जाएगी। विकासनगर से देहरादून की ओर आने वाले भारी वाहनों को धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा
