पुतिन बोले- एकध्रुवीय विश्व का दौर खत्म, परमाणु बम से करेंगे रूस की हिफाज़त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Outlook India
यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बोले, 'दुनिया में एकध्रुवीय विश्व का दौर खत्म हो गया है। रूस परमाणु हथियारों से दुनिया को धमका नहीं रहा है। पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि मॉस्को इस तरह के हथियारों का इस्तेमाल अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूर करेगा। पुतिन ने बीते दिन सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए ये बात कही थी।
