राष्ट्रपति की 3 दिवसीय ओडिशा यात्रा, पद संभालने के बाद पहली बार गृह जनपद जाएंगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: abp live
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से ओडिशा के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार वह ओडिशा स्थित अपने गृह जिले मयूरभंज जाएंगी। इस यात्रा के दौरान वह सिमिपाल राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति चार मई को पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायुसेना स्टेशन पहुंचेंगी, जहां से वह मयूरभंज जाएंगी। राष्ट्रपति ने पद संभालने के बाद से अब तक दो बार राज्य का दौरा किया।
