राष्ट्रपति का देश के नाम संबोधन, बोलीं- ये युगांतकारी परिवर्तन का कालखंड है
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पश्चिमी देशों से कहीं समृद्धशाली है, इसलिए भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है। राष्ट्रपति ने अपने भाषण में भारत के संविधान की विशेषता, मूल्यों और सिद्धांतों पर बात की। बता दें कि 75वें गणतंत्र दिवस की थीम 'विकसित भारत और भारत- लोकतंत्र की मातृका' रखी गई है।