अरूणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति का दूसरा दिन, आज विधानसभा के विशेष सत्र को करेंगी संबोधित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: deccan herald
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अरूणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। विधानसभा के सचिव के हाबुंग ने बताया कि राज्यपाल द्वारा बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति संबोधित करेंगी। इससे पहले राष्ट्रपति सोमवार को अरूणाचल प्रदेश के 37वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थीं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई भी दी।
